सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

very short hindi story लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ईमानदारी की मिसाल - अतिलघु हिन्दी कथा

ईमानदारी की मिसाल - अतिलघु हिन्दी कथा अल्पसंख्यक का दर्जा प्राप्त महाविद्यालय में प्रवक्ता पद हेतु साक्षात्कार थे. सर्वाधिक आर्थिक योगदान करने वाले अभ्यर्थियों को चुन लिया गया. बाकी बचे अभ्यर्थियों के रूपये मध्यस्थ ने वापस लौटा दिये. डॉ शिखा कौशिक नूतन

चारों उँगलियाँ घी में

चारों उँगलियाँ घी में नेता जी ने जनता को भड़काते हुए कहा-"भाईयो दूसरे धर्म के लोग तुम्हारी जान के दुश्मन हैं. "लोग उन्मादी हो गए और दंगे भड़क गये. बाद में पाया गया कि नेता जी सबको समझा रहे थे -'भाइयों ऐसा मत करो जो खून  बहा है  वो इंसानी है।' नेता जी को दंगे शांत कराने  में मुख्य भूमिका निभाने के लिए  सौहार्द सम्मान  से सम्मानित किया  गया और पार्टी द्वारा दंगे भड़काने में मुख्य भूमिका निभाकर बहुमत  दिलाने हेतु पार्टी अध्यक्ष पद प्रदान किया गया।

ईमान- अतिलघु हिंदी कथा

ईमान- अतिलघु हिंदी  कथा अखबार  एक ओर रखते हुए सुरेश ने सोचा  -'क्या हो गया देश में सब के सब नेता बेईमान हो गए हैं '' तभी उसका मोबाईल बज उठा दूसरी ओर से कही गयी बात का जवाब देता  हुआ  वो बोला- 'मैं कुछ नहीं जानता जो ले दे कर राड़ा निपटता है निपटा दे ''