सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

shortest hindi story -dr shikha kaushik लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लालच की सीमा - अतिलघु हिंदी कथा

भीड़ के रिकॉर्ड तोड़ती प्राइवेट बस के कंडक्टर ने बीच रास्ते ड्राइवर से बस रोकने को कहा और नीचे उतरकर वहाँ खड़ी सवारियों से बस में चढ़ने का आग्रह करता हुआ बोला - चढ़ जाओ... सारी बस खाली पड़ी है.  - डॉ शिखा कौशिक नूतन

प्रेम की अभिव्यक्ति - अतिलघु हिंदी कथाएं

प्रेमी ने प्रेमिका को गुलाब का महकता फूल भेंट करते हुए कहा - मैं तुमसे प्रेम करता हूँ. प्रेमिका ने फूल स्वीकार करने से पहले अपना ओढ़ा हुआ शॉल कंधे से उतारा और ठंड से ठिठुरते हुए प्रेमी को ओढ़ा दिया. डॉ शिखा कौशिक नूतन